फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 30 Jun 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के सनई शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित बहठा गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र लौसा गांव निवासी शंभू पटेल (24) पुत्र गणेश बृहस्पतिवार को बाइक लेकर सनई गए थे। देर शाम को सनई से घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर बहठा गांव के पास पंहुचे, एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ हॉस्पिटल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर चले आए। उसके बाद सदर थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शंभू के दो भाई हैं। उनकी शादी अभी नहीं हुई थी। बड़े भाई पिन्टू पटेल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हैं। वहीं छोटे भाई अभी पढ़ रहा है। इस संबध चिल्हिया एसओ महेंद्र चौहान ने बताया कि हादसे की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें