फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
युवक विजयपाल। फाईल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बगडिहवा निवासी विजय पाल (35) पुत्र राम सिद्ध की सोनहा थाना क्षेत्र के रामनगर स्कूल के पास बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विजय पाल बुधवार को अपनी मां को लाने के लिए बाइक से ननिहाल बस्ती के सोनहा थाना अंतर्गत ग्राम धधरैया जा रहे थे। रामनगर स्थित एक निजी स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गई। इस हादसे की खबर जैसे ही उनके गांव बगडिहवा पहुंची तो लोग सन्न रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, एक लड़का और दो छोटी लड़कियों को छोड़ गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बगडीहवा, ओम प्रकाश वर्मा ने दुर्घटना में हुई विजय पाल की मौत पर दुःख जताया है। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते टीम पहुंच गई थी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें