फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्माणाधीन पुल में गिरकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बिगौवा नाले के पास बन रहे निर्माणाधीन पुल से गिरने से रविवार रात बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निर्माणाधीन पुल लगभग एक वर्ष से अधिक समय से अधूरा पड़ा हुआ है। अमर उजाला ने कई बार अधूरा पुल होने के कारण दुर्घटना की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के मऊ नानकार का रहने वाला गौरीशंकर (22 ) पुत्र जसवंत ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अहिरौला में अपने रिश्तेदार के यहां श्रीमद्भागवत के शुभारंभ में आया था। रविवार की देर रात वह बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह ढेबरुआ-इटवा मार्ग पर बिगौवा नाले के दक्षिण निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचा, जानकारी न होने से वह बाईपास से न जाकर अधूरे पुल पर चला गया। बाइक की गति तेज होने से बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई और मौके पर ही बाइक चालक गौरीशंकर की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें