फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूरिया और जिंक के साथ बाइक सवार को दबोचा

Fri, 06 Jun 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी चरिगवां के जवानों ने बृहस्पतिवार देर शाम चेकिंग के दौरान नौ बोरी यूरिया और जिंक के साथ एक तस्कर को दबोच लिया, जबकि कुछ साथ भागने में कामयाब रहे। इसके पास से खाद के साथ दो बाइक बरामद हुई। पूछताछ करने के बाद बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया। पकड़ा गया आरोपी खाद को लेकर नेपाल जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसएसबी 43वीं वाहिनी चेरिगवां की टीम को सूचना मिली की तस्कर नेपाल खाद लेकर जाने वाले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। इस दौरान पिलर संख्या 562 के पास से आठ बोरी यूरिया, एक बोरी डीएपी, एक बोरी जिंक लेकर जा रहे रहे एक व्यक्ति को दो बाइक के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान दीपू श्रीवास्तव निवासी ढेबरा पुलिस स्टेशन कृष्णानगर, जनपद कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद खाद सहित आरोपी को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें