सिद्धार्थनगर। इंद्रानगर मोहल्ले में सड़क पर लगे बिजली के खंभे से एक बाइक सवार युवक टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शनिवार रात लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।
शहर के बुद्धनगर मोहल्ला निवासी सतीश वर्मा (35) पुत्र मगनु वर्मा के भाई की पत्नी को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में बच्चा पैदा हुआ है। वह शाम को मेडिकल काॅलेज में रह रहे स्वजन को भोजन देकर रात को करीब 11 बजे घर लौट रहा था। वह अभी घर से कुछ दूर पहले ही थे कि सड़क के सटे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे की वजह से कोहरा अधिक होना रहा। हादसा देखकर लोग मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सदर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।