-दोपहर में खिला धूप शाम को ठंड ने फिर पसारे पैर
-सुबह घना कोहरा पड़ने से चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम का रुख रविवार को कुछ बदला दिखा। सुबह घने कोहरे के बीच गलन से ठिठुराने के बाद दोपहर में निकली धूप ने लोगों को ठंड से कुछ राहत दिलाई। धूप निकलने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे।
पांच दिनों से घना कोहरा छाने के बाद रविवार को हल्की धूप ने लोगों को राहत दिलाई। वही धूप का हर किसी ने खूब आनंद लिया। हालांकि सूरज ढलने के बाद ठंड ने पांव पसारे तो फिर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। सुबह घना कोहरा पड़ने से चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक लखनऊ अतुल कुमार सिंह के अनुसार अब दोपहर में धूप निकलने के आसार हैं, लेकिन सुबह-शाम की गलन अभी बरकरार रहेगी। दिन में सर्द हवा का रुख भी नर्म रहा।
हल्की धूप के बाद भी लोगों को गर्म कपड़ों के बोझ में कमी नहीं आई। पिछले कई दिनों से ठंड से बेहाल लोग रविवार को धूप से हल्की राहत मिली। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं धूप खिलने के बाद शाम को गलन और बढ़ गई, जिससे जल्द ही बाजारों में सन्नाटा छा गया, और लोग अलाव व हीटर के पास बैठे नजर आए। शाम होते ही कोहरा भी छाने लगा।
-
फोटो-
कोहरे से अंधे मोड़ पर हादसे की आशंका
सिद्धार्थनगर। शहर के अशोक मार्ग से जाने वाले रजिस्ट्री कार्यालय, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट स्टेडियम व पुलिस लाइन जाने वाले रास्ते के रेस्ट हाउस के पास बहडिलीया से आने वाली मार्ग पर अंधा मोड़ संकेत बना हुआ है, लेकिन कोहरा छा जाने से लोगों के मन में खतरा का आशंका बनी रहती है। सोहांस रोड पर जाने पर रास्ते में महदेवा मार्ग की मोड़ से अंधा मोड़ होने पर अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। जिससे लोगों को हादसे का अंदेशा बनी रहती है। इसी क्रम में मुख्यालय से उसका जाने वाली सड़क पर कोइला डाड़ के पास नरकट अधिक होने से वहां पर भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।