फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अचानक रास्ते में आई भैंस से टकराई बाइक, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोल्हुई-लोटन मार्ग पर शांतिनगर चौराहे के पास कोल्हुई की तरफ से जा रहे बाइक सवार भैंस से टकराकर घायल हो गए। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजू (25) और पिंटू (30) निवासी सिद्धार्थनगर, कोल्हुई की तरफ से जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही शांतिनगर चौराहे के समीप पहुंची कि अचानक एक भैंस दौड़कर रोड पर आ गई और उनकी बाइक से टकरा गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया और भैंस को सड़क से हटाकर किनारे कराया। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों की हालत सामान्य है। इस संबंध में एसओ कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें