फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नीलगाय से टकराई बाइक, दो जख्मी

Fri, 21 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहना थाना क्षेत्र के अमवा बहतिया गांव के मोड़ पर बाइक के आगे नीलगाय आ जाने बाइक और नीलगाय में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। मोहना थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी रोहित चौरसिया (30) और झूगंहा गांव निवासी जाहिर (35) सीकरी से अपने घर आ रहे थे कि अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई। जिससे टक्कर हो गई और दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची, पुलिस ने उनको सीएचसी बर्डपुर लाया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में मोहना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बाइक थाने पर लेकर आ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें