फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक ने की बढ़नी पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग

Fri, 21 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी में स्थित पीएचसी को उच्चीकृत करके उसे सीएचसी में परिवर्तित करने के लिए मुख्यमंत्री के प्र
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से मिलकर उनसे बढ़नी में स्थित पीएचसी को उच्चीकृत करके उसे सीएचसी में परिवर्तित करने के लिए मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन सौंपा है। पत्र में उन्होंने बताया कि बढ़नी में चार बेड की क्षमता वाली पीएचसी है, जबकि ब्लाक क्षेत्र के 77 ग्राम पंचायतों के सैंकड़ों टोलों व मजरों के अलावा नेपाल के मरीज भी नजदीक होने के कारण बढ़नी पीएचसी पर ही इलाज के लिए आते हैं। इमरजेंसी मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के कारण सीएचसी शोहरतगढ़ या सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया जाता है। दूरी अधिक होने के कारण कई बार मरीजों की स्थिति खराब होने से उनकी मौत भी हो जाती है, जिससे मरीजों के परिजनों के गुस्से का शिकार स्वास्थ्यकर्मियों को होना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें