फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भोजपुरी सिनेमा में बुद्धभूमि का नाम रोशन कर रहे हैं इमरान उर्फ जूनियर पवन

Sun, 22 Oct 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भोजपुरी एक्टर इमरान शाह।
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बगाहवा के रहने वाले हैं इमरान शाह, सात वर्ष से भोजपुरी फिल्मी दुनिया में कर रहे हैं अभिनय

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। इसी कड़ी में नया नाम इमरान शाह उर्फ जूनियर पवन का है। यह अपने अभिनय के बल पर भोजपुरी फिल्मी दुनिया में एक सम्मानजनक स्थान बनाने के लिए संघर्षरत हैं। उनकी चर्चा आने वाली फिल्म लाखन सिंह को लेकर है। इसमें वह सह अभिनेता हैं। इसकी शूटिंग इस समय जोरों पर है। लाखन सिंह मार्च 2024 में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बगहवा गांव निवासी इमरान शाह उर्फ जूनियर पवन पिछले सात वर्ष से भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जल्द ही पवन सिंह की फिल्म आज मेरे प्यार की शादी है व लाखन सिंह में नजर आएंगे। अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए उन्होंने बताया की इस दौरान बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक वक्त ऐसा भी आया, जब हम पाई-पाई के मोहताज थे। यह कॅरियर के शुरुआती दिन थे। तब किसी तरह हमने छोटे-छोटे स्टेज शो भोजपुरी एल्बम में काम कर भोजपुरी जगत में अपनी पकड़ बनाई और शोहरत हासिल की। दो वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह से मुलाकात हुई। वहीं से फिर कॅरियर की राह आसान दिखने लगी।
विज्ञापन

उनके साथ फिल्म आज मेरे प्यार कि शादी है में अभिनय करने का अवसर मिला और दूसरी फिल्म लाखन सिंह की शूटिंग चल रही है। उसमें भी काम करने का अवसर मिला है। दोनों फिल्में मार्च तक रिलीज होने की संभावना है। इमरान ने बताया कि अब तक वह छह से अधिक भोजपुरी एल्बम में रोल कर चुके हैं।
विज्ञापन

बताया कि लगातार लखनऊ, दिल्ली, मुंबई में स्टेज शो कर कर प्रसिद्धि हासिल कर रहे हैं। अगर उन्हें हिंदी फिल्मी दुनिया बॉलीवुड में फिल्मों के ऑफर मिले तो वह अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहीं से अभिनय की ट्रेनिंग नहीं ली है। उन्हें जो भी सीख मिली वह उनके आदर्श भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह से मिली है। उनके साथ उनकी मां की दुआएं हैं। एक दिन वह जरूर अपने नाम का डंका बॉलीवुड में बजाकर बुद्ध भूमि का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें