जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती ने एनएस क्रिकेट अकादमी गोरखपुर को 86 रन से हरा दिया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। मैच में तीन विकेट लेने पर राहुल भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती ने निर्धारित 35 ओवरों में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसमें अनुभव ने 50 रन, कैश ने 47 रन व देवेश ने 30 रनों का योगदान दिया। एनएस क्रिकेट अकादमी गोरखपुर की तरफ से शाहबाज ने दो विकेट, राजू, आदित्य व सागर ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएस क्रिकेट अकादमी गोरखपुर की पूरी टीम 22.2 ओवर में 77 बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें सागर ने 16 रन व प्रखर ने 15 रनों का योगदान दिया। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से राहुल भारद्वाज ने तीन विकेट, आमिर व सत्यम ने दो-दो विकेट लिए। सर्वाधिक विकेट लेने पर राहुल भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
इस दौरान साबिर अंसारी, सफीकुर रहमान, शमशुल जमा खान, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, गुलाबचंद यादव, अरविंद गुप्ता, वशीर अहमद, शशिकांत पांडेय आदि उपस्थित रहे।