रक्तदान करवाते डॉ. सतीश द्विवेदी
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा सप्ताह के तहत रविवार को बिस्कोहर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित किया है, उनके जन्मदिन पर रक्तदान करना सराहनीय है। इससे बड़ा कोई और दान नहीं हो सकता। शिविर में नगर क्षेत्र के 73 लोगों ने रक्तदान किया गया।
उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर ऐसे समय हुआ है, जबकि मेडिकल कॉलेज में मात्र 42 यूनिट ब्लड बचा था। नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस दौरान नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक सिरसिया भनवापुर डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, डॉ. आरडी गौतम, डॉ. एससी शर्मा, डॉ. राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।