फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को जोड़ते हैं त्योहर : सुदीप पौडेल

Mon, 18 Sep 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हरितालिका तीज के अवसर पर रविवार को सीमा से सटे नेपाल के तौलिहवा लायंस क्लब कपिलवस्तु की ओर से शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कपिलवस्तु नगर पालिका के मेयर सुदीप पौडेल ने कहा कि ऐसे त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। धार्मिक सहिष्णुता और सद्भाव बनाए रखते हैं। इस अवसर पर लायंस क्लब कपिलवस्तु प्राचीन तौलिहवा के पूर्व अध्यक्ष रवींद्रनाथ ठाकुर ने तीज की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

नेपाली पत्रकार महासंघ कपिलवस्तु शाखा के अध्यक्ष किरणमान बजराचार्य ने कहा कि हरितालिका तीज त्योहार उनके धर्म संस्कृति और सद्भाव के उत्थान में योगदान देगा। जबकि क्लब के अध्यक्ष राजेश ग्यावली ने कहा कि तीज पर्व पर नेपाली महिलाएं अपने सौभाग्य और परिवार के सदस्यों की समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और भगवान शिव पार्वती की पूजा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें