भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भारतभारी में ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले का आगाज 23 नवंबर से होगा। मेला प्रभारी रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक सप्ताह तक चलते वाले मेले को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्रशासन की देखरेख में हर साल आयोजित हाेने वाले मेले का उद्घाटन डीएम करेंगे। उस दौरान एसपी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम डुमरियागंज परवेंद्र कुमार सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहेगा। संवाद