फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाकियू की पंचायत में समस्याओं पर चर्चा

Fri, 10 Nov 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। भाकियू ने ब्लाॅक अध्यक्ष संपूरन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को ब्लाॅक परिसर में किसान पंचायत कर किसानों की समस्याओं से संबंधित चार सूत्री ज्ञापन बीडीओ लालजी शुक्ल को सौंपा। पंचायत में ग्राम सभा गोनहाडीह में मिनी सचिवालय तक कच्ची सड़क बनाए जाने का मामला उठा। कहा कि सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों को काफी दुश्वारी हो रही है। सभी ग्रामसभाओं में खुली बैठक कर सरकार द्वारा जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सबको दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान देवीदीन, चंद्रवीर, सुग्रीव, राम अचल, धनसीरा, सीमा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें