संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सदस्यों की बैठक बृहस्पतिवार को एडवोकेट आदित्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर के एक मैरेज हाल में हुई। इसमें संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। आदित्य प्रकाश त्रिपाठी को जिला इकाई का अध्यक्ष, गौरव सिंह को जिला महासचिव, अमित मिश्र, अजय कुमार त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार मिश्र को जिला प्रवक्ता, विनोद कुमार त्रिपाठी को जिला सलाहकार, अमिताभ श्रीवास्तव अंकुर को नगर अध्यक्ष बांसी, रहमान खान को नगर अध्यक्ष राप्ती पार नरकटाह, मुर्तजा को सचिव राप्ती पार, आलोक कुमार अग्रहरी, इरशाद अहमद एवं अन्य कई लोगों को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। साथ ही गंगा दत्त त्रिपाठी को ब्लॉक मिठवल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही महिला मोर्चा जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें संध्या पांडेय को अध्यक्ष, अनुराधा उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, नीलू गौड़ एवं गुंजन पाठक को उपाध्यक्ष, प्रियंका भारती को सदस्य कार्यकारिणी घोषित किया गया। संवाद