-
सिद्धार्थनगर। छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजे जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में सोमवार को भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने खुनियांव ब्लॉक परिसर में मासिक बैठक की। बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया है। इसमें पूछा गया है कि विकास खंड में कुल कितनी गोशालाएं हैं, उनमें कितनी गोवंश हैं। इसकी संपूर्ण जानकारी दी जाए। जर्जर तारों को जल्द से जल्द बदलवाया जाए।
इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। ज्ञापन में कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सुखदेव सिंह वर्मा, अंगद मौर्य, राधे बाबा, भोला, कमरुन्निशा, राहुल आदि मौजूद रहे। संवाद