फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आकांक्षी ब्लॉक में खेसरहा का चयन

Mon, 09 Oct 2023 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा ब्लाक परिसर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते सांसद जगदंबिका पाल, विधायक
विज्ञापन
सेवा संकल्प सप्ताह के तहत विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन

फोटो सहित...
संवाद न्यूज एजेंसी


सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक में सेवा संकल्प सप्ताह का सोमवार को आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, कृषि पंचायत आदि विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का सांसद और विधायक ने निरीक्षण किया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि हमारा सिद्धार्थनगर जनपद एक आकांक्षी जनपद है। यह आज दूसरे स्थान पर हो गया है। इसी प्रकार पूरे देश में 7500 ब्लॉकों में से खेसरहा ब्लॉक का चयन आकांक्षी ब्लॉक में हुआ है। यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय समावेशन, बाल विकास समेत सभी विभागों में सुधार की आवश्यकता है। इसे एक वर्ष की कार्ययोजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से सुधारा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा की खेसरहा ब्लॉक जल्द ही विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ जयेंद्र कुमार, एएसपी सिद्धार्थ, डीडीओ गोपाल कुशवाहा, सीएमओ नरेंद्र कुमार वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें