फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही की घटना से सहमे लोग

Tue, 26 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के परसिया में बिना गेट के समपार फाटक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शोहरतगढ़/परसा। भदोही में औराई के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे के बाद क्षेत्र के लोग भी सहम गए हैं। क्षेत्र में मौजूद आधा दर्जन स्थानों पर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन करने वालों को भी अनहोनी का खौफ सताने लगा है। आए दिन हादसे के बाद भी रेलवे के अधिकारी इससे बेपरवाह हैं। बेबस लोग भगवान का नाम लेते हुए इन स्थानों से भाग्य भरोसे रेलवे लाइन पार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

आमान परिवर्तन बाद गोरखपुर-बढ़नी रूट पर बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। इसके बाद भी मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग की स्थिति नहीं सुधरी है। नौगढ़ से परसा के बीच ही पांच स्थानों पर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग हैं। इन स्थानों से बड़े वाहनों का आवागमन भी होता है। इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शोहरतगढ़-चिल्हिया रेलवे स्टेशन के बीच परसिया से अगया जाने वाले मार्ग पर समपार फाटक मानव रहित है।
इसी तरह अहिरौली स्टेशन के पश्चिम, सेमरियांव से धुसरी गांव जाने वाले मार्ग व महदेवा में भी मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग है। महथा व परसा स्टेशन के बीच हलौरा-गोल्हौरा को जाने वाले पीडब्लूडी सड़क रेलवे लाइन को पार कर जाती है। यहां पर भी मानव सहित समपार फाटक नहीं बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें