फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुम हत्याकांड का खुलासा: भाभी ही निकली कातिल, बात बुरी लगने पर ईंट से कूचकर ले ली थी जान

Fri, 05 May 2023 05:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।

सार

पुलिस टीम को जानकारी मिली कि हत्या मृतका की भाभी ने ही की है। इसके बाद पुलिस की टीम उसके पीछे लगी और उसके हावभाव से पता चल गया कि घटना को उसने ही कारित किया है। इसके बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह गांव से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में खेसरहा थाना क्षेत्र के बसडिला गांव निवासी कुसुम हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। कातिल कोई और नहीं, बल्कि मृतका की भाभी ही निकली। उसने इस बात पर ईंट से वार करके मार डाला कि ननद ने कहा कि मुंबई में तुम्हारा पति और बीमार बेटा मर जाएं। बात इतनी लगी कि मौत का घाट उतार दिया।
विज्ञापन


एसओजी और खेसरहा पुलिस ने शुक्रवार सुबह गांव से ही उसे दबोच लिया। पूछताछ करने के बार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अमित कुमार आनंद ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:कुशीनगर में बुलेट प्रूफ दरवाजे के अंदर रखी है भगवान बुद्ध की अस्थियां, वजह हैरान करने वाली  
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि खेसरहा थाना क्षेत्र के निहठा गांव के पास स्थित पुलिया के नीचे दो मई को एक महिला की लाश मिली थी। सिर के अलगे हिस्से और चेहरे पर ईंट से वार करके हत्या की गई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके एसओजी और खेसरहा पुलिस को घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाया था।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस टीम को जानकारी मिली कि हत्या मृतका की भाभी ने ही की है। इसके बाद पुलिस की टीम उसके पीछे लगी और उसके हावभाव से पता चल गया कि घटना को उसने ही कारित किया है। इसके बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह गांव से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें