फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सावधान! 19 तक सताएगी लू, तेजी से चढ़ेगा पारा

Sun, 17 May 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार उग्र होता जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर होते-होते सड़कें तपने लग रही हैं। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिन तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार लगातार पड़ रही तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि संभव है। इसका असर सिद्धार्थनगर समेत आसपास के जिलों में साफ दिखाई देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि 18 और 19 मई के बीच कई क्षेत्रों में भीषण लू चल सकती है। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाओं की तीव्रता बढ़ेगी, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 84 प्रतिशत और न्यूनतम 52 प्रतिशत रही। हवा की गति 3.4 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई, जबकि हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चली। बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में तपिश और अधिक महसूस की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें