फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से ठीक पहले गायब हुआ दूल्हा

Wed, 19 Apr 2017 10:52 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। मंडप सज रहा था, हाथों में मेहंदी रचाई थी। हर कोई खुशी-खुशी विवाह की तैयारियों में जुटा था। इसी दौरान अचानक दूल्हा बनने वाले युवक के गायब होने की खबर ने कन्या पक्ष में खलबली मचा दी। काफी प्रयास के बाद भी युवक का पता न चलने पर लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर साजिश के तहत दूल्हे को गायब कराने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव का है।
विज्ञापन


रमवापुर निवासी हरिलाल ने अपनी पुत्री का विवाह चार माह पूर्व अहिरौली निवासी युवक से तय की थी। मंगनी की रस्म के बाद विवाह की तारीख 19 अप्रैल को नियत की गई। तय तिथि पर बुधवार को लड़की पक्ष के लोग जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए थे। इस बीच दोपहर में अचानक लड़के के गायब होने की सूचना पहुंचते ही घर वाले सन्न रह गए। हरिलाल के मुताबिक बुधवार को फोन पर लड़के के पिता ने गायब होने की जानकारी दी। बताया कि लड़का दो दिन पूर्व लखनऊ जाने की बात कह घर से निकला था, मगर मंगलवार से उसका पता नहीं है। मोबाइल फोन भी बंद है। लड़के का पता न चलने से बारात नहीं आ पाएगी। सूचना से सन्न लड़की पक्ष के लोगों ने भी अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम हरिलाल ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि विवाह टालने के लिए जानबूझकर लड़के के गायब होने की साजिश रची गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें