फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड कॉलेजों का ब्योरा मांगा

Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में आयोजित बैठक में उपस्थित बीएड कॉलेज के प्रधानाचार्य-प्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वर्ष 2016-17 के बीएड प्रवेश के लिए सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी ने संबद्ध कॉलेजों से ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को यूनिवर्सिटी परिसर में हुई बैठक में कॉलेज संचालकों को 10 अप्रैल तक उपलब्ध सीटों, विषयवार शिक्षकों के पद, तैनाती सहित पूरा विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में पारदर्शिता का ध्यान रखने की कड़ी हिदायत दी गई।
कुलपति डा.रजनीकांत पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुलसचिव वीके पांडेय ने कहा कि नए सत्र के लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले सभी कॉलेज अपने यहां उपलब्ध सीटों का विवरण यूनिवर्सिटी में जमा करा दें।
पाठ्यक्रम से संबन्धित पूरा विवरण तय प्रोफार्मा पर दर्ज करें। 10 अप्रैल तक हर हाल में यह विवरण यूनिवर्सिटी को मिल जाने चाहिए। परीक्षा नियंत्रक अखिलेश पाल ने बीएड सत्र 2015-16 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए कॉलेजों की तैयारियों के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन

शिक्षण दिवसों के बारे में पूछताछ की। कुलपति डा.रजनीकांत पांडेय ने कहा कि सभी कॉलेज निर्देशों का पालन करते हुए नियमों के अनुरूप सब व्यवस्थित कर लें। कोई दिक्कत हो तो अवगत कराएं, ताकि उसका समाधान कराया जा सके। बैठक में उप कुलसचिव महेन्द्र पाल सहित विभिन्न बीएड कॉलेजों के प्राचार्य व प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें