गांधी सभा स्थल का सुंदरीकरण शुरू
- फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत के पूरब स्थित शिव बाबा घाट पर निर्माणाधीन पोखरे के सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति का एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र ने गुरुवार को मुआयना किया। इस दौरान एसडीएम ने जांच के दौरान ठेकेदार से कार्य को गुणवत्तापरक समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
एसडीएम ने कार्य स्थल पर प्रयोग हो रही सामग्री आदि की गहनता से जांच पड़ताल की। ईओ विकास आनंद व नगर पंचायत लिपिक जगदंबिका त्रिपाठी से कार्य से संबंधित अभिलेखों को मंगाकर जांचा। इसके बाद स्थल पर अधूरे प्रस्तावित कार्यों को समय के भीतर कराने का निर्देश दिया।
एसडीएम ने शिव बाबा पोखरे पर चल रहे सौंदर्यीकरण स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय निर्माण, छाजन व्यवस्था, पेयजल सुविधा, प्रकाश व्यवस्था व बाउंड्रीवाल आदि कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए कहा। बताते चलें कि शिव बाबा घाट पर दो करोड़ आठ लाख रुपये के प्रस्तावित बजट से पोखरे का सौंदर्यीकरण कार्य हो रहा है। इसमें 90 मीटर लंबा व 48 मीटर चौड़े पोखरे की सीढ़ियां व चारों ओर की फर्श बनकर तैयार हो गया है।
पोखरे के बीच में फर्श का कार्य अभी अधूरा है जो जल्द ही पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद नगर पंचायत समेत आसपास क्षेत्र के लोग शिवमंदिर पोखरे का लाभ ले सकेंगे। इस दौरान ठेकेदार श्यामदेव पांडेय, रिपूंजय पाल, लेखपाल रामकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।