फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली पुलिस, ग्रामीणों ने किसानों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली पुलिस, ग्रामीणों ने किसानों को पीटा
विज्ञापन

खुनुवा क्षेत्र के गुजरौलिया गांव के निकट हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खुनुवा(सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा पर गुजरौलिया गांव के पास शनिवार देर शाम को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवानों व ग्रामीणों ने किसानों को पीट दिया। इससे भारत के सीमाई गांवों में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के खिलाफ रोष है।
नो मेंस लैंड के नजदीक स्थित खेत में शनिवार देर शाम गेहूं का डंठल एकत्रित कर रहे गुजरौलिया गांव के किसान बलिराम यादव को नेपाल सशस्त्र पुलिस के जवान ने डंडे से पीटा। दूसरे खेत में भूसा बना रहे लोग मौके पर पहुंच बीच बचाव करने लगे तो नेपाल के ननवा गांव के लोगों ने भी गुजरौलिया के ग्रामीणों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। जानकारी पर गुजरौलिया के लोगों के मौके पर पहुंचने पर नेपाली जवान और नेपाल के ग्रामीण भाग गए। दोनों क्षेत्र के लोग सीमा पर मौजूद रहे। ग्राम करहिया के दिवाकर यादव ने कहा कि बार-बार नो मेंस लैंड पर नेपाली जवानों द्वारा भारतीय क्षेत्र के ग्रामीणों को मारने-पीटने की घटना से तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे खुनुवां पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंसपेक्टर विक्रम अजीत राय, थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राम आशीष यादव, एसएसबी कैंप खुनुवां इंसपेक्टर भूपेन्द्र सिंह ने नेपाल नागरिक पुलिस चौकी इंचार्ज मर्यादपुर एचएन घिमिरे व नेपाल सशस्त्र पुलिस बल डगरी कैंप के इंसपेक्टर सुभाष भट्टराई से मिल बातचीत कर दोनों देश के लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें