फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबल बनो और मुश्किलों का डटकर सामना करो

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।(संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
‘सबल बनो और मुश्किलों का डटकर सामना करो’
विज्ञापन

एसडीएम उमेशचंद निगम ने बेटियों को बताई आगे बढ़ने की राह
परसा भदवरिया स्थित गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ अपराजिता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सबल बनो और मुश्किलों को डटकर सामना करो क्योंकि महिलाएं अब कमजोर नहीं हैं। सबसे पहले फाइटर विमान उड़ाने वाली भी महिला ही हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। बस झिझक तोड़कर अपने अधिकार को पाने के लिए आगे आने की जरूरत है। यह बातें एसडीएम उमेशचंद निगम ने कही। वह शुक्रवार परसा भदवरिया स्थित गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘अपराजिता’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा के बारे में कई जानकारियां दी गईं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के हित में कई कानून लागू किया है, जिससे महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोका जा सके। मगर यह अत्याचार तब रुकेगा जब महिलाएं जागरूक होंगी। वह अपने अधिकार को जानेंगी और उसे पाने के लिए आगे आएंगी। घरेलू हिंसा पर चर्चा करते हुए उन्होंने छात्राओं से कहा कि अधिकांश स्थानों पर घरों में बंद करके महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर आपके आसपास इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं तो बिना डरे 112 पर कॉल करो। आपके एक प्रयास से महिला प्रताड़ित होने बच जाएगी और दोषी पर कार्रवाई हो सकेगी। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और नारी उत्थान के लिए शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक कई योजनाएं चल रही हैं, उसका लाभ लें। कहा कि शिक्षा से सब कुछ संभव है। यह वह धरोहर है जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता है। इसलिए मेहनत से ऐसा कार्य करो कि जिससे समाज तुम गर्व करें और एक आदर्श बेटी के रूप में जाने। विशिष्ट अतिथि जोगिया कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रामअशोक यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून लागू की है। बशर्ते उसका प्रयोग करने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कहीं कोई दिक्कत हो तो पुलिस का सूचित करें, वह आपके मदद के लिए हर समय खड़ी है। महिला आरक्षी गीतांजलि कुशवाहा ने कहा कि अपराध करने वाले खिलाफ आवाज उठाएं। बर्दाश्त करना उससे भी बड़ा अपराध है। अपराधियों पर कार्रवाई के लिए आगे आएंगी, तभी महिलाओं पर होने वाला अत्याचार खत्म होगा। उन्होंने छात्राओं को सरकार की महत्वपूर्ण सेवा 1090, 1098, 112, 1076, 181, 108, 102 नंबर के बारे में जानकारी दी। आपात स्थित में इन नंबर पर फोन करके उसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान 55 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली, अच्छा लगा
कक्षा 10 की छात्रा खुशी ने सवाल किया कि कानून सख्त है। इसके बावजूद मामले क्यों बढ़ रहे हैं। निर्भया कांड के दोषियों को सजा देने में इतना वक्ता क्यों लगा। तत्काल कार्रवाई होती मामले नहीं बढ़ते। एसडीएम ने कहा कि न्याय प्रक्रिया है। देरी भले होती है दोषी को सजा जरूर मिलती है। कक्षा 11 की छात्रा अन्नपूर्णा द्विवेदी ने कहा कि कभी-कभी फेंक नंबर पर से कॉल आती है और अभद्रता की जाती है। नंबर किसी दूसरे का होता है और बोलता कोई और है। कार्रवाई कैसे हो सके। उपनिरीक्षक रामअशोक यादव ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस की सर्विलांस टीम कार्रवाई करती है। कक्षा नौ की छात्रा साक्षी पांडेय ने कहा कि अमर उजाला की पहल सराहनीय है। यह मुहिम अच्छी है, अच्छी जानकारी भी मिल रही है। कार्यक्रम को गांव स्तर पर करने की जरूरत है। इससे गांव की महिलाओं को भी कानून के संबंध में अच्छी जानकारी मिल सकेगी। क्योंकि गांव में अभी भी महिलाएं बहुत कुछ नहीं जानती हैं। कक्षा 10 की छात्रा आमरीन ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार का कार्यक्रम होना चाहिए। क्योंकि इस प्रकार के आयोजन से सीधा संवाद होता है और इससे भ्रम दूर होता है। वह कानून के संबंध में जानकारी गांव में जाकर देंगी। कार्यक्रम सराहनीय है। समय-समय पर आयोजन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें