फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़ती गर्मी में बरतें सावधानी, नहीं होगी परेशानी

Fri, 06 Sep 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। हीटवेव से बचने के लिए लोगों को जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तरीका बताया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग गर्मी से बचाव कर कसें। यह बातें डॉ. सूरज यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि हीटवेव की स्थिति शरीर की कार्य प्रणाली पर प्रभाव डालती है। हीट स्ट्रोक के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, पसीना आना आदि को पहचानें और तुरंत चिकित्सीय सलाह लें। सीएचसी जोगिया अधीक्षक चिकित्सा अधिकारी आरजी ने बताया की इस समय बुखार और उलटी दस्त के मरीज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे रखें खास ख्याल : एक वर्ष से कम आयु के शिशु तथा अन्य छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बाह्य वातावरण में कार्य करने वाले व्यक्ति, बीमार व्यक्ति, विशेषकर हृदय रोगी और उच्च रक्तचाप से ग्रस्त व्यक्ति दिन के समय तेज धूप में न बैठे। ऐसे व्यक्ति जो ठंडे से गर्म क्षेत्रों में जा रहे हो वे भी हीट वेव से बचाव के तरीकों को अपनाएं जैसे गमछा और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें