फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें सतर्क : सड़क पर घूम रहे सांड, दुर्घटना का बन रहे सबब

Sat, 01 Jun 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- डुमरियागंज कस्बे में छुट्टा पशुओं का आतंक, अधिकारी नहीं ले रहे सुधि
घूम रहे मवेशी

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। कस्बे की सड़कों घूम रहे सांड राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं। लोगों को डर लगा रहता है कि कहीं सांड हमलावर न हो जाएं। क्षेत्र में जगह-जगह गोशाला और पशु आश्रय स्थल पर लाखों रुपये प्रति माह खर्च किया जा रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते छुट्टा पशु नगर सहित तहसील क्षेत्र में धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। इनसे सड़क दुर्घटना के साथ फसल भी बर्बाद हो रही है।

छुटटा जानवरों का आतंक डुमरियागंज नगर के विभिन्न वार्ड बैदौला, बंनगवा बरई, सेमुआडीह, बगहवा, हल्लौर, बेंवा चौराहा, वासा, लटिया आदि स्थानों पर बना है। सुबह से देर शाम तक छुट्टा पशुओं का झुंड सड़क और चौराहे पर घूमते रहते हैं और उनके हमले से सब्जी, मूंगफली, फल सहित विभिन्न दुकानदार परेशान हैं। इतना ही नहीं उनके हमले से लोग चोटिल भी हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

कभी-कभार यह बीच सड़क पर आ जाने से ट्रैफिक जाम की समस्या भी हो जा रही है। वहीं आए दिन यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने के कारण दुर्घटना का कारण भी सांड बन रहे हैं। इसके अलावा सब्जी और गन्ने की फसल को छुट्टा मवेशी बर्बाद कर रहे हैं।

-

ग्रामीण क्षेत्रों में भी छुट्टा मवेशियों का आतंक

सरकार की ओर से जगह-जगह गोशाला खोलने के बावजूद नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी सांड व अन्य छुट्टा मवेशियों का आतंक बना है। झुंड के साथ मवेशी चौराहे व मोहल्ला में घूमते रहते हैं। उनके हमले से लोग घायल भी हो रहे हैं तथा यह घर उपयोगी सामानों को खाने के साथ-साथ नष्ट कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


-

बोले जिम्मेदार

मामला संज्ञान में आया है। छुट्टा सांड और मवेशियों को पकड़वा कर शाहपुर स्थित गोशाला में पहुंचाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा।

- डॉ. संजीव दीक्षित, एसडीएम डुमरियागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें