भवानीगंज। डुमरियागंज के ग्राम रठैना, खानतारा व पिरैला सुल्तान में हुए विकास कार्यों का बीडीओ अमित सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण किया। रठैना गांव का कुछ दिन पूर्व डीएम ने औचक निरीक्षण किया था और वहां कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी सामने आने पर ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई भी हुई थी। बीडीओ ने रठैना गांव में पंचायत भवन, सीसी रोड, सामुदायिक शौचालय आदि का जायजा लिया और कमियों को दुरुस्त करने की हिदायत दी। ग्राम खानतारा में विद्यालय परिसर में बन रहे एमडीएम शेड के निर्माण में तेजी लाने की हिदायत दी। इस दौरान अनीस सिंह, अनुराग चौधरी, लाल बहादुर अन्य मौजूद रहे।