फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीडीओ ने ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

Tue, 22 Aug 2023 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार विकास क्षेत्र के सोहांस व लक्षनपुर में बने अमृत सरोवर का सोमवार को बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया। बीडीओ ने सोहांस के ग्राम प्रधान व संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्रीष प्रताप यादव व लक्षनपुर की ग्राम प्रधान माधुरी पांडेय को बेहतर कार्य कराने के लिए पुष्प गुच्छ दे और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बता दें कि सोहांस ग्राम पंचायत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे महादेव प्रसाद की स्मृति में बने अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब यहां बने पाथ वे पर प्रतिदिन ग्रामीण टहलते हैं, बच्चे ओपन जिम में व्यायाम करने आते हैं। यह अमृत सरोवर ग्राम पंचायत की आठ बीघे जमीन पर लगभग 19 लाख के लागत से बनाया गया है। इस दौरान अखिलेश यादव, मुकेश कुमार, शरद चंद्र त्रिपाठी, लवकुश राजभर, कन्हैया कुमार, उमेश चंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें