फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 38 करोड़ से होगा बांसी नगर का विकास

Sun, 08 Mar 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। नगर पालिका परिषद बांसी बोर्ड की बैठक शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी पारित किया गया। इस प्रस्ताव में साढ़े 38 करोड़ रुपये से नगर का कायाकल्प करने पर सहमति बनी। सड़क, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि नगर के विकास के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में नगर की सभी प्रमुख सड़कों का कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर वासियों को जल्द ही जलभराव की समस्या के छुटकारा मिल जाएगा। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026- 27 का अनुमानित आय व व्यय 38,58,20,000 का बजट नगर के विकास के लिए पेश हुआ, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक के अंत में होली के दिन नपा के लाइन मैन संजीव उर्फ संजू के 17 वर्षीय बेटे के डहर ताल में डूबने से हुई मौत पर शोक व्यक्त किया गया। लोगों ने दो मिनट मौन रहकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ईओ जय प्रकाश सिंह यादव, सभासद बरकत अली राईनी, अरुण गुप्ता, प्रतिमा वर्मा, मीना देवी, परमात्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें