फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Thu, 17 Nov 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
डुमरियागंज। बैंक से रुपये निकालने के लिए मां को लाइन में खड़ा कर वापस लौट रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को थाने लाई। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर सात राजेंद्रनगर निवासी कारी अब्दुल कासिम का पुत्र अनवार (30) गुरुवार को एसबीआई शाखा से रुपये निकालने के लिए अपनी मां के साथ आया था। महिला की लाइन में भीड़ कम देख वह 10 बजे बैंक का गेट खुलते ही मां को लाइन में खड़ा कर किसी काम से घर वापस जाने लगा। मां से बताया कि जब तक उसका नंबर आएगा वह घर से लौट आएगा। अनवार अपनी बाइक से विद्युत उपकेंद्र बेदौला गेट के सामने पहुंचा था, तभी बस्ती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरे अनवार को घसीटते हुए ट्रक करीब 10 मीटर तक ले गई। बुरी तरह जख्मी अनवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक खड़ा कर चालक मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के बीच फंसे शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर रमाकांत सिंह यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पर ले आया गया है। ट्रक के मालिक और ड्राइवर का पता करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें