फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजरहा बांध पर कटान, बचाव के प्रयास तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजरहा बांध पर कटान, बचाव के प्रयास तेज
विज्ञापन

सोहांस जनूबी टोला बंजरहा-ऊंचहरिया के मध्य हो रहा कटान
अफसरों के साथ विधायक का निरीक्षण, कार्रवाई के लिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सोहांस बाजार। सोहास-उसका मार्ग स्थित उंचहरिया-बंजरहा संपर्क मार्ग पर कूड़ा नदी की ओर से भीषण कटान हो रही है। इसकी खबर मिलने के बाद सदर विधायक ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही के निरीक्षण में बताया गया कि संपर्क मार्ग की दूरी लगभग 1.15 किमी है। लगभग 152.96 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2013-14 में तत्कालीन विधायक विजय कुमार पासवान की निधि से निर्मित हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कटान भी हो रही है। ऐसे में बंजरहा गांव समेत आसपास के गांवों को खतरा उत्पन्न हो जाएगा। विधायक अधिशासी अभियंता को आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य करने के लिए निर्देशित किया। अवर अभियंता पीके शर्मा, मनोज, पंकज वर्मा, थानाध्यक्ष डीसी चौधरी, सिद्धार्थ गौतम, तुफैल अहमद आदि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें