फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना पंजीकरण कीटनाशकयुक्त अगरबत्तियों की बिक्री पर रोक

Tue, 16 Jun 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में मच्छरों से बचाव के नाम पर बेची जा रही कुछ अगरबत्तियां अब कृषि विभाग के रडार पर आ गई हैं। जिला कृषि रक्षा विभाग ने चार ब्रांड की अगरबत्तियों के विक्रय और भंडारण को लेकर चेतावनी जारी करते हुए विक्रेताओं को तत्काल सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने रवि शंकर पांडेय विज्ञप्ति के अनुसार, स्वीट नाइट, डायनासोर, श्री डेंगू किलर और कम्फर्ट ब्रांड नाम से बेची जा रही कुछ अगरबत्तियों में अपंजीकृत कीटनाशक डाईमेफ्लूथ्रिन और मेपरफ्लूथ्रिन के उपयोग की जानकारी मिली है। इन उत्पादों का विक्रय, भंडारण, वितरण और उपयोग विधिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कीटनाशक विक्रेताओं और संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया है कि वे ऐसे उत्पादों का विक्रय और भंडारण तत्काल बंद कर दें। उन्होंने चेतावनी दी है कि, निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान पर उक्त उत्पाद पाए गए तो संबंधित के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम-1968 एवं कीटनाशी नियम-1971 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपंजीकृत कीटनाशक उत्पादों का क्रय एवं उपयोग न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें