माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा में परिसर आयोजित हुई बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा परिसर में चले रहे दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा ही फाइनल प्रतियोगिताओं में ब्लाॅक क्षेत्र की बारह न्याय पंचायतों ने प्रतिभाग किया। इसमें न्याय पंचायत पचपेड़वा के बच्चों का दबदबा रहा। वहीं, सबसे अच्छे प्रदर्शन के लिए प्राथमिक विद्यालय इटवा के पीयूष यादव को ब्लॉक चैंपियन खिलाड़ी घोषित किया गया।
बीईओ महेंद्र प्रसाद ने कहा खेल से बच्चों में बौद्धिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है। ग्रामीण अंचलों के बच्चों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए यह बेहतर अवसर है। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को प्राथमिक, जूनियर, बालक बालिका वर्ग दौड़, खो खो, कबड्डी, पीटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऊंची कूद, पीटी, लोकनृत्य आदि खेलों की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इससे न्याय पंचायत पचपेडवा 113 अंक पाकर प्रथम, 80 अंक पाकर कठेला द्वितीय, 72 अंक पाकर न्याय पंचायत इटवा तृतीय स्थान पर रहा।
यहां के विद्यालयों से प्रतिभाग करने वाले बच्चों में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में इटवा के रबि प्रथम, महादेव घूरहू के प्रमोद मौर्य द्वितीय, बालिका वर्ग में कठेला ग्रांट की सोनम प्रथम व इटवा की अंजली द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में इटवा के शिवम वरुण प्रथम व कठेला ग्रांट के महेश द्वितीय स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम वरुण प्रथम व महादेव घूरहू के साजन द्वितीय स्थान, बालिका वर्ग में महादेव घूरहू के साधना गुप्ता प्रथम, सेमरी खानकोट की जुनैना द्वितीय स्थान पर रहीं।
600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में इटवा के जावेद प्रथम व महादेव घूरहू के प्रमोद द्वितीय स्थान, बालिका वर्ग में मुड़िला बक्शी की महिमा यादव प्रथम व कठेला की शमीम बानो द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में इटवा के शिवम प्रथम व रवि द्वितीय स्थान पर रहे।
गोलाक्षेपण में संग्रामपुर के शत्रुहन प्रथम व संग्रामपुर के रबि द्वितीय स्थान पर रहे। खो खो में कठेला शर्की की टीम प्रथम व पचपेड़वा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी में मेहदानी की टीम प्रथम व कमियां सेमरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा के प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने शील्ड व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल, महामंत्री पंकज त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक सघ के ब्लॉक अध्यक्ष करुणेश मौर्य, हरिश्चंद्र, चन्द्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।