फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की तैयारी तेज: बकरीद बाजार में छाए ‘सुल्तान’ और ‘राजा बाबू’, साढ़े तीन लाख में बिका जोड़ा

Tue, 26 May 2026 05:05 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

बकरीद नजदीक आते ही मंडियों में खरीददारों की भीड़ बढ़ गई है। इस बार 'सुल्तान' और 'राजा बाबू' नाम के दो बकरों की जोड़ी आकर्षण का केंद्र बनी। दोनों बकरों की कद-काठी, वजन और खूबसूरती देख लोग दंग रह गए। बोली लगते-लगते आखिरकार साढ़े तीन लाख रुपये में इस जोड़े का सौदा हुआ।
विज्ञापन
सुल्तान और राजाबाबू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में बकरीद से पहले बकरों की मंडियां पूरी तरह सज गई हैं। नौगढ़, बांसी, बढ़नी, डुमरियागंज और हल्लौर समेत कई कस्बों में मंगलवार को दिनभर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। कुर्बानी के लिए लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से बकरों की खरीदारी करते दिखे।

विज्ञापन


जिले की सबसे चर्चित बिक्री नौगढ़ के मंगल बाजार में हुई, जहां राजस्थानी जमुनापारी नस्ल के बकरों का एक जोड़ा साढ़े तीन लाख रुपये में बिका। बताया गया कि यह विशेष नस्ल का जोड़ा आगरा का एक व्यापारी लेकर आया था। खरीददार फसादीपुर निवासी कमरुद्दीन ने बताया कि बकरों की नस्ल, कद-काठी और सेहत को देखते हुए उन्होंने यह जोड़ा खरीदा। बाजार में यह जोड़ा दिनभर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

उधर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बे की साप्ताहिक मंगल बाजार बकरा मंडी में भी भारी भीड़ रही। त्याग और बलिदान के प्रतीक बकरीद का त्योहार करीब आते ही कुर्बानी के लिए खरीदारी तेज हो गई है। मंडी में बकरा, बकरी और भेड़ की जमकर खरीदफरोख्त हुई। यहां 8 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक के बकरे बिके, जबकि एक विशेष बकरे की कीमत एक लाख रुपये तक पहुंच गई।

हल्लौर मंडी में इस बार जिले के अलावा आसपास के कई जनपदों से व्यापारी पहुंचे। गोंडा, बलरामपुर, फैजाबाद, अकबरपुर, बनारस, बहराइच और उतरौला समेत कई इलाकों से कारोबारी अपने जानवर लेकर आए थे। वहीं बिस्कोहर और इटवा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे। मंडी में दिनभर मोलभाव चलता रहा और सैकड़ों बकरों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि इस बार अच्छी नस्ल और बड़े आकार के बकरों की मांग ज्यादा है। लोग वजन, नस्ल और सजावट देखकर कीमत तय कर रहे हैं। कई खरीदार पहले से तय रकम लेकर मंडियों में पहुंचे थे।

जिले के अन्य कस्बों बांसी, बढ़नी और डुमरियागंज में भी देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। सड़कों किनारे अस्थायी मंडियां सजी रहीं, जहां छोटे कारोबारियों की भी अच्छी बिक्री हुई। त्योहार करीब आने के साथ अगले दो दिनों में मंडियों में और भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें