फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के खाते में प्रेषित करें प्रोत्साहन धनराशि: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं के खाते में प्रेषित करें प्रोत्साहन धनराशि: मंडलायुक्त
विज्ञापन

फोटो-51, 52
कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग के कार्यों की समीक्षा बैठक
स्कूलों में हैंडपंपों की मरम्मत व जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मंडलायुक्त बस्ती अनिल कुमार सागर की अध्यक्षता में नीति आयोग को लेकर बैठक हुई। मंडलायुक्त ने नीति आयोग के सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सीएमओ को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रोत्साहन राशि उसके खाते में प्रेषित किया जाए। साथ ही प्रसव जिला अस्पताल में कराया जाए।
उन्होंने सीएमओ को सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण कर डाटा फीडिंग पोर्टल का प्रतिदिन निगरानी करें। आंगनबाड़ी सेंटरों पर बच्चों का वजन कराए जाने के साथ ही बीएसए को निर्देश दिया कि जनपद के समस्त स्कूलों में हैंडपंप ठीक कराए तथा जल निकासी हेतु नाली की व्यवस्था कराया जाए। उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया ने बताया कि मृदा परीक्षण, केसीसी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। डीपीओ राजीव सिंह ने बताया कि पुष्टाहार का वितरण किया जा रहा है अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है। मंडलायुक्त नेे पोषाहार का वितरण शत-प्रतिशत कराए जाने का निर्देश देते हुए नीति आयोग के समस्त बिंदुओं की समीक्षा की और समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपना लक्ष्य समय से पूर्ण करें। इस दौरान डीएम दीपक मीणा, सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम सीताराम गुप्ता, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, एसडीएम नौगढ़ उमेश चन्द्र निगम, डीसीएनआरएलएम राम आसरे सिंह, डीडीओ राजेंद्र प्रसाद, डीपीआरओ अनिल सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम पवन कुमार यादव, बीएसए राम सिंह, डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कपिलवस्तु में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण
फोटो-
पर्यटकीय विकास को लेकर हो रहे कार्यों को पूर्ण करने की हिदायत
भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित दोषी पर कार्रवाई की संस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पूरे विश्व को शांति, अहिंसा व करुणा का संदेश देने वाले तथागत की धरती कपिलवस्तु में विविध योजनाओं के तहत हो रहे कार्यों का मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। भविष्य में शिथिलता मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर संस्तुति करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

गुरुवार को बस्ती मंडल के आयुक्त अनिल कुमार सागर ने कपिलवस्तु में पर्यटकीय विकास को लेकर संचाजिल योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड, रेस्ट हाउस, बुद्धा थीम पार्क, गैलरी, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया गया कि समय से कार्य पूर्ण करा लिया जाए। इसके बाद सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का ले-आउट द्वारा देखा गया। शेष बचे हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ उमेश चन्द्र निगम समेत उपायुक्त स्वत: रोजगार राम आसरे सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जिला सूचना पर्यटन अधिकारी मकबूल अहमद, अतिरिक्त सूचना अधिकारी विमलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें