फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गुरुद्वारे में हर्षोल्लास से मनाया गया बैसाखी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर में पुरानी सब्जी मंडी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रविवार को बैसाखी मनाई गई। वैसाखी पर्व को सिख समुदाय की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
खालसा पंत के स्थापना दिवस पर गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ और गुरुवाणी में सिख समुदाय के साथ हिंदू और मुस्लिम भाइयों की भी भीड़ जुटी। इसके बाद सभी भक्तों को लंगर छकाया गया। श्रद्धालुओं ने अरदास की। राष्ट्र व विश्व में सुख-शांति की कामना की। बैसाखी पर्व पर नगर स्थित गुरुद्वारा में गुरुवाणी का आयोजन किया गया। गुरुवाणी सुनने के लिए सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में गुरुद्वारा में मौजूद रहे। अरदास के बाद गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ हुआ। अंत में लंगर में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

तजिंदर सिंह उर्फ ड्यूक ने बताया कि सन 1699 में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने बैसाखी के दिन ही आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की नींव रखी। इस पंथ के द्वारा गुरु गोविंद सिंह ने लोगों को धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव छोड़कर मानवीय भावनाओं को आपसी संबंधों में महत्व देने की सीख दी थी।
विज्ञापन

इस दौरान हरभजन सिंह, हरजीत सिंह, मनवीर सिंह, जसवीर कौर, सुनीता कौर, जूली, इंद्रजीत कुमार, दिलीप द्विवेदी, अभिषेक पाठक, मोनू मिश्रा, फिरोज खां, सोनू वरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें