सिद्धार्थनगर। बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकरी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल ने कहा की स्मार्ट मीटर व्यवस्था पारदर्शी नहीं है और निजी कंपनियां इसका दुरुपयोग कर उपभोक्ताओं पर अधिक बिजली बिल थोप रही हैं। इसके साथ ही घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों, गैस एजेंसियों में लंबी कतारों, कालाबाजारी और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। इन समस्याओं से किसान, मजदूर, कर्मचारी, छात्र और छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। इस दौरान राधेश्याम बौद्ध, सुनील कुमार, मंजनी, सुंदरी, प्रमोद कुमार, सोमनाथ उपस्थित रहे।