फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहरा जायेके प्लान कर दा फेल बालमा... की प्रस्तुति पर खूब बजीं तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव में सोमवार को आयोजित हुआ स्थानीय कवि सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव में सोमवार को आयोजित स्थानीय कवि सम्मेलन में कवियों की जोरदार प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा रोमांचित होकर तालियां बजाने को मजबूर रहे। इसमें कवियों ने भक्ति, हास्य, वीर रस समेत विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति की। पुलिसकर्मी कवि दिलीप द्विवेदी के भोजपुरी गाने तोहारा रहले बिना कौन नाही मेल बालमा, बहरा जायेके प्लान कर दा फेल बालमा की प्रस्तुति पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।
कार्यक्रम में कवि मनुशंकर त्रिपाठी की न चाहे दूर जाना हम, न चाहे छोड़ना वो भी, यकीन हमको भी उनको भी हमेशा साथ होने में, की प्रस्तुति पर वाह-वाह बोल दर्शकों ने उत्साह बढ़ाया। स्वास्थ्यकर्मी कवि डॉ. गोविंद ओझा प्रेम की ने धरती पे उन्हें अपनी ठहरने नहीं देंगे, मनमानियां उनको यहां करने नहीं देंगे, की प्रस्तुति पर जोरदार तालियां बजी। कवि डॉ सीमा मिश्रा की प्रस्तुति फूल हो तन तो खिलने का वादा करो, बनके खुश्बू महकने का वादा करो की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि सलोनी उपाध्याय की धन्य सारा जहां ये स्वप्न है मिला, राम को आज प्यारा भवन है मिला प्रस्तुति पर पंडाल जय श्रीराम से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक कवि नियाज कपिलवस्तुवी की देशभक्ति प्रस्तुति आर रही है यह सदा हर खेत से खलिहान से, देश की मिट्टी हमें प्यारी है अपनी जान से की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजी। इस दौरान कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक, ब्रह्मदेव शास्त्री पंकज, डॉ. विमल द्विवेदी, विजयकृष्ण नरायण सिंह, राप्रकाश गौतम, गंगेश कुमार मिश्र, डॉ. विनयकांत मिश्र ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें