फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैटमिंटन प्रतियोगिता में सिंगल में रतनसेन व डबल में एमएलके ने मारी बाजी

Tue, 07 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा पेज के लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय की तरफ से रतन सेन महाविद्यालय में सोमवार को अंतर महाविद्यालयी बैटमिंटन प्रतियोगिता हुई। एकल वर्ग में रतनसेन महाविद्यालय बांसी व डबल में एमएलके पीजी काॅलेज बलरामपुर की टीम विजयी हुई।
खेल प्रतियोगिता में एमएलके पीजी काॅलेज, बलरामपुर, एचआर पीजी काॅलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर, राजेन्द्र प्रसाद तारा चन्द्र महाविद्यालय निचलौल महराजगंज, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व रतन सेन डिग्री काॅलेज बांसी की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष सिंह, छोटे राजा अभय प्रताप सिंह, क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक डाॅ. अविनाश प्रताप सिंह, प्रो. अर्चना मिश्रा, डाॅ. हरेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे। संचालन डाॅ. अरविंद त्रिपाठी ने किया। रेफरी के रूप में दौलत बाबू गुप्ता व विनय सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें