फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भनवापुर में तैनात बाबू घूस लेते गिरफ्तारं

Thu, 16 Apr 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी/शाहपुर। बस्ती मंडल की भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने सिद्धार्थनगर जिले के भनवापुर ब्लॉक में तैनात एक कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सीडीपीओ कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय पर हड़कंप मच गया।
गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार पुत्र सुभाष चंद्र, जनपद संतकबीरनगर के थाना धनघटा क्षेत्र के ग्राम कुरमौल का निवासी है और वर्तमान में भनवापुर ब्लॉक कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। आरोप है कि उसने पटखौली नानकार गांव निवासी रविंद्र कुमार कौशल से पत्नी को आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बस्ती इकाई के निरीक्षक एवं ट्रैप टीम प्रभारी उदय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। टीम ने भनवापुर स्थित कार्यालय में ही आरोपी को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को कोतवाली बांसी लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीडीपीओ संजय गुप्ता ने बताया कि वह अवकाश पर थे और उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि संबंधित कर्मचारी को टीम अपने साथ ले गई है।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि आरोपी को टीम की ओर से गिरफ्तार कर लाया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें