फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कीचड़ से सने पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं नौनिहाल

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के मल्हवार गांव के प्रथमिक स्कूल तक रास्ता नहीं होने से पानी से होकर आते जाते ब
विज्ञापन
भनवापुर विकास क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मल्हवार का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भनवापुर विकास क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मल्हवार तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण न होने से बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आम दिनों में बच्चे पगडंडी के सहारे किसी तरह विद्यालय तो पहुंच जाते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में उनकी दुश्वारियां और भी बढ़ जाती हैं। कच्चे मार्ग पर जलभराव हो जाता है, जिससे होकर वह स्कूल जाने को मजबूर होते हैं। मौजूदा समय में भी बारिश के मौसम के चलते सड़क पर पानी भरा हुआ है और बच्चे खुद को बचाते हुए इसे पार कर विद्यालय पहुंचते हैं। विद्यालय में पंजीकृत 108 बच्चों को स्कूल तक आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने से कीचड़ से सने गंदे पानी से आवागमन करना पड़ता है। गांव के सत्यम, शशिकांत, नितेंद्र शर्मा, श्याम धनी यादव, कनिक राम शर्मा ने बताया कि स्कूल तक रास्ता नहीं बनने से बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। आए दिन बच्चे पानी व कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं, जिससे बच्चों का काॅपी, किताब व बैग भीग जाता है। इस संबंध में बीडीओ, भनवापुर आलोक उपाध्याय ने कहा कि यदि बच्चों को स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं है तो जल्द ही दिखवाते हैं और हर हाल में रास्ता बनवाने के लिए सचिव व प्रधान को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें