फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 90 बकरों के साथ पकड़ा गया तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना अंतर्गत कोटिया पुलिस चौकी की टीम ने बुधवार को नेपाल बॉर्डर से सटे भारतीय सीमा में स्थित पैकी गांव के पास 90 बकरे बरामद किए। एक तस्कर बकरों को नेपाल ले जा रहा था। तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि बुधवार को कोटिया पुलिस चौकी प्रभारी अमित शाही को सूचना मिली कि पैकी गांव के पास एक वाहन आकर खड़ी हुई है। उसमें से बकरों को उतार कर नेपाल ले जाया जा रहा है। मौके पर चौकी प्रभारी अमित शाही टीम लेकर पहुंच गए। पुलिस को आता देखकर तस्कर बकरों को छोड़ कर भागने लगा। टीम ने उसे घेरा बंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुमताज निवासी छोटकी तकिया कोतवाली बहराइच बताया। सभी बकरों को ग्रामीणों की मदत से पकड़वाकर सुरक्षित किया गया। उसके बाद तस्कर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें