फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शोभायात्रा निकाल बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 15 Apr 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर, शहर से गांव तक निकाली गई रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती रविवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी व निजी संस्थाओं पर आयोजित कार्यक्रमों में बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
जय भीम का नारा बुलंद करते हुए युवाओं के साथ शोभा यात्रा में काफी संख्या में बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं भी शामिल हुईं। आसपास के क्षेत्रों से निकाली गई शोभायात्रा जिला मुख्यालय के हाइडिल तिराहे पर आकर एकत्रित हुई। भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी, संयोजक राम कुमार कुंवर सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू, पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कुमार गुड्डू, नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राव, ओमप्रकाश दूबे, रितेश त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, राजेश सिंह, होरी लाल श्रीवास्तव, दिवाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।



बर्डपुर : सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कला संकाय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रो. नीता यादव ने कहा कि भारत भूमि पर डॉ. आंबेडकर का जन्म और उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस मौके पर प्रो. सौरभ, डॉ. सुनिता त्रिपाठी, उप कुलसचिव दीनानाथ यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
भाजपा नेता नितेश पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को नमन किया। मौके पर बृजेश सिंह, संतोष उपाध्याय, विनय राव, राकेश मिश्रा, गणेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

लोटन : डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर क्षेत्र में कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, अंकित सिंह, दृगनरायन सिंह, प्रेमचंद मोदनवाल, दिनेश, सुनील जायसवाल आदि मौजूद रहे। सोहांस बाजार से लेकर मोहाना तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वामीनाथ, राम अचल, चंद्रजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ : कस्बे में शोभायात्रा को चेयरमैन उमा अग्रवाल ने पुष्प वर्षा कर रवाना किया। तहसील में एसडीएम कर्मेंद्र कुमार, ब्लाॅक पर बीडीओ राकेश कुमार शुक्ला की अगुवाई में तो बीआरसी पर बीआईओ संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। बसपा कार्यकर्ताओं ने खुनुवा बाईपास स्थित एक मैरिज हाल में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई।
क्षेत्र के गौहनिया, चिल्हिया, कदवा बाजार, बरगदवा, कपिया चौराहा आदि चौराहों पर बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में रवि अग्रवाल, सूर्य प्रकाश पांडेय, रंजना मिश्रा, सौरभ गुप्ता, सोनू निगम, रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
भनवापुर : ब्लाॅक क्षेत्र में निजी वाहनों के अलावा ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर लोगों ने शोभायात्रा निकाली। ब्लाॅक सभागार में बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। सीएचसी सिरसिया में डॉ. आशीष सत्यार्थी के साथ उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
क्षेत्र के सिंगारजोत, बिजौरा, चिताही, सरोथर कठौतिया, अंदुआ शनिचरा, भरवठिया मुस्तहकम आदि जगहों पर लोगों ने रैली निकाल बाबा साहेब को याद किया। मन्नीजोत चौराहे पर मुकेश गौतम, अतुल कुमार व राम नरेश की अगुवाई में बाबा साहेब को याद किया गया।
इटवा : बाबा साहेब की जयंती पर भारतीय बौद्ध महासभा की अगुवाई में रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में आयोजित विचार गोष्ठी में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डाॅ. धर्मेंद्र कुमार, डाॅ. बाल गंगाधर, केदार नाथ आजाद, राम मिलन गौतम, डाॅ. जेपी बौद्ध, बहरैची प्रसाद प्रेमी ने विचार रखे। इस दौरान जय किशोर गौतम, अनिल गौतम, राधेश्याम गौतम, राम प्रकट, हरिशंकर सिंह, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।
तिलौली : आंबेडकर जयंती के मौके पर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय गौतम की अगुवाई में शोभायात्रा सेमरी, परसा खुर्द, गोल्हौरा, दुबौलिया आदि गांवों से होकर गुजरी। घोसियारी क्षेत्र के पंचपेंडवा से निकाली गई शोभायात्रा में वाहनों पर सवार होकर लोग निकले। इस दौरान कमलेश कुमार, विनोद कुमार, राहुल, दीपक, सनी चौधरी, प्रदीप यादव, मौजूद रहे।
कठेला : शोभायात्रा में बाइक, चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर लोग शामिल हुए। इस दौरान इंद्रजीत गौतम, रमेश गौतम, राजेश लाल, अजय, अशोक, जलालू, राधेश्याम, पिंगल, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संविधान बनाकर सभी को दिलाया न्याय

बांसी। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें वंचित समाज का मसीहा बताया। इस दौरान रामकृपाल मौर्य, कपिल देव, सब्बू खान, मो. मुस्तकीम, बुद्धिराम निषाद, ध्रुव चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें