फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाबा लाडी बने राम-राम केसरी

विज्ञापन
डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर स्थित परशुराम वाटिका में आयोजित राम रामदंगल में दम दिखाते पहलवान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर के राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित राम-राम दंगल के दूसरे दिन बुधवार को धुरंधर पहलवानों ने अपनी ताकत व दांव की आजमाइश की। फाइनल मुकाबला अयोध्या के पहलवान बाबा लाडी ने जीतकर राम-राम केसरी खिताब पर कब्जा जमाया।
बुधवार को आयोजित दंगल के दूसरे दिन नेपाल राष्ट्र सहित कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने दांव दिखाए। दो दिवसीय दंगल में 52 से अधिक कुश्तियां हुईं।
दंगल के दूसरे दिन महामुकाबले हुए, जिसमें मंगलवार को विजयी हुए पहलवानों के बीच क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और फाइनल कुश्ती हुई। फाइनल विजेता पहलवान बाबा लाडी को राम-राम केसरी की उपाधि व 21 हजार रुपये, गदा व मोमेंटो दिया गया, जबकि उपविजेता जग्गा पहलवान को 51 सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला अयोध्या के बाबा लाडी और राजस्थान के पहलवान जग्गा के बीच हुआ, जिसमें बाबा लाडी विजयी हुए। सेमी फाइनल में लक्की थापा नेपाल को जग्गा पहलवान राजस्थान को और बाबा लाडी ने पहलवान सागर यादव को शिकस्त दी।
े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें