सिद्धार्थगर। श्री श्याम मित्र मंडल ने रविवार को नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर से हारे के सहारा बाबा खाटू श्याम है हमारा निशान यात्रा निकाला। इस दौरान हारे के सहारा बाबा श्याम हमारा की भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया।
इस दौरान तेरी ही कृपा से बाबा, चलता है जीवन मेरा, दीन दुनिया छोड़ के बैठा मैं हूं तेरा तू है मेरा, खुद को भी मैंने तुझपे वारा हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा पूरे नगर में भजन की धूम रहीं। इस दौरान सचिन रंगूटा, मुकेश कुमार रंगूटा, पंकज रंगूटा, महेश चंद्र वर्मा, सौरभ वर्मा, सुनील वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, मनोज मित्तल, मुन्ना आदि मौजूद रहे।