सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में बुधवार को समीक्षा बैठक में अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी ने कार्यों की समीक्षा की। इसमें आयुष्मान कार्ड धारक को चिकित्सा का लाभ पहुंचाने की बात कही गई। पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जा सके। जिसमें गर्भवती महिलाओं का हर माह की 9 व 24 को निशुल्क अल्ट्रासाउंड और खून की जांच आदि की जाती है। इस दौरान डॉ. राहुल चौधरी, डॉक्टर प्रिंस विश्वास, वीरेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद