ककरहवा में अपने अपने घरों पर झंडा लगाने के लिए रैली निकाल कर जागरूक करती बीएस इंटर कॉलेज की छात्र?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
एसएसबी और एनसीसी के बच्चों ने निकाली रैली
- स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रैली निकाली गई। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा तथा बीएस इंटर कॉलेज ककरहवा के एनसीसी कैडेट ने लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
असिस्टेंट कमांडेंट विशाल कुमार ने कहा कि हम सब भारतीयों को अपने देश के राष्ट्रीय पर्व को भव्य रूप से मनाये जाने के लिये उत्साहित रहना होगा। अपने सभी कार्यों को परे रख सबसे पहले राष्ट्र हित के कार्यों में आगे आना चाहिए। सभी लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों, घरों एवं कार्यालयों पर तिरंगा झंडा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव को मनाएं। इस दौरान निरीक्षक केपीएम वेंजीनाथन, एएसआई चमन सिंह, कृष्ण कांत शर्मा, राजेश कुमार, कुलदीप, सुशील कुमार पांडेय, अनिल अग्रहरि, सराजुद्दीन, चांदनी, प्रियंका आदि मौजूद रहे।