फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिव्यांग सशक्तीकरण विषय पर किया जागरूक

Thu, 16 Oct 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। अंतरराष्ट्रीय सफेद छड़ी दिवस के अवसर पर बुधवार को जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में दिव्यांग सशक्तीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास दिव्यांग सशक्तीकरण गोरखपुर नगेंद्र पांडेय ने दिव्यांग सशक्तीकरण व पुनर्वास के लिए सरकार की ओर से संचालित योजना के विषय में जानकारी प्रदान किया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार दिव्यांग व्यक्ति के सशक्तीकरण के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सफेद छड़ी लेकर चलने वाले लोग अगर कहीं मिले तो समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि उनका सहयोग करें। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी संदीप मौर्या ने कहा कि अवसाद भी बीमारियों का प्रमुख कारण है, तमाम लोग इसके कारण आत्महत्या कर लेते हैं। इसके अलावा पैर,आंख व अन्य प्रकार के दिव्यांग लोगों के सशक्तीकरण के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रही है।
हम सभी दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करें। वरिष्ठ शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करें। दिव्यांग व्यक्ति का सहयोग करना हम सभी का मुख्य दायित्व है। इस अवसर पर राजेश मिश्र, शिक्षक नित्यानंद, सतीश कुमार सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें